अरुण कुमार, उत्तराखण्ड उजाला
रूद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि जनस्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए चिकित्सालयों में सभी आवश्यक सुविधाएं, दवाइयां और स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह निर्देश उन्होंने कैम्प कार्यालय में एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय, काशीपुर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि चिकित्सालय गेट के पास जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए समुचित ड्रेनेज व्यवस्था बनाई जाए तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने उरेडा विभाग के माध्यम से चिकित्सालय में सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे विद्युत व्यय में बचत होगी।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बायो मेडिकल वेस्ट किसी भी स्थिति में खुले में नजर नहीं आना चाहिए और उसका नियमित एवं सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही अस्पताल में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों के स्थान पर नए कैमरे लगाए जाएं तथा अनुपयोगी और पुराने वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए।
बैठक में चिकित्सा प्रबंधन समिति द्वारा चिकित्सालय के उपयोग हेतु 02 कंप्यूटर, 02 प्रिंटर, 02 ऑल वेदर हॉट एवं कूल एसी लगाए जाने तथा लेबर रूम को सीलन से बचाने के लिए वॉटरप्रूफिंग कराए जाने की अनुमति प्रदान की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप दीक्षित उपस्थित रहे, जबकि उप












